कुसमी,29 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल कुसमी में भाजपा के वरिष्ठ एवं सामरी विधानसभा चुनाव संचालक गौरीशंकर अग्रवाल ने आगामी चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक के लिय कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया, वही भारत माता की छाया चित्र की पुजा अर्चना भी की गई।कार्यक्रम में आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारी गण और भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव को लेकर आपसी चर्चा भी की गई,साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी सामग्री देकर उन्हें विधानसभा चुनाव में अच्छा कार्य करने के लिय भी कहा गया,कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ,बालेश्वर नायक,आनंद जायसवाल ने भी संबोधित किया,बहरहाल ऐसा माना जाता है की चुनाव जीतकर अपना विधायक बनाना पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं के लिय एक बहुत बड़ी उपलçध होती है कार्यकर्ताओं को राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक अवसर भी चुनाव से मिलता है।आज के इस मंडल कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बलीबेचन गुप्ता ,गोवर्धन पैकरा ,विनोद गुप्ता ,भरत सेन सिंह ,प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता ,सत्येंद्र गुप्ता , विवेक यादव, अतुल जायसवाल ,राकेश भगत, त्रिलोचन सिंह, इंद्रदेव निकुंज, राजेश्वर गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, जितेंद्र भगत ,लक्ष्मण राम ,लक्ष्मण पैकरा, सुनील नाग ,अंबिकेश्वर पैकरा ,शिव प्रसाद गुप्ता , विभिन्न बुथ के अध्यक्ष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल रहे।
Check Also
HIGH COURT ON POLICE : अपराध की जांच पर दें ध्यान, प्राइवेट रिकवरी एजेंट की भूमिका न निभाएं
Share डिवीजन बेंच ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल बिलासपुर,11 जून 2026। हाईकोर्ट …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur