
अंबिकापुर, 29 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। आदर्श आचार संहिता के बीच उडऩ दस्ता दल ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के आदर्शनगर स्थित कांग्रेस प्रत्याशी के गोदाम में दबिश देकर बड़े पैमाने पर 1640 नग साड़ी, 384 नग छाता, स्पोर्ट्स शूज 555 नग, चांदनी 70 नग, बैट- बल्ला, फुटबाल सहित अन्य सामान बरामद किया। छाता में कांग्रेस प्रत्याशी और केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी छपा है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त सामान को चुनाव के दौरान वितरण करने के लिए रखा गया था। ग्राम राधापुर बेरियर पारा में स्थित एक गोदाम से धोती और खाना बनाने का सेट जत किया गया है। उडऩदस्ता टीम ने उक्त सामान को जत कर सीतापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं कुछ दिनों पूर्व उडऩ दस्ता दल ने मैनपाट में 29 नग साड़ी लावारिस हालत में बरामद किया था, उस दौरान भाजपाइयों द्वारा आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह सामग्री महिला मतदाताओं को बांटा जा रहा था, उनकी सूचना पर ही उडऩ दस्ता दल ने साड़ी जत किया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur