Breaking News

अंबिकापुर@मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों का नामांकन आज

Share


अंबिकापुर,26 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अम्बिकापुर से विधायक टीएस सिंहदेव, प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं सीतापुर से विधायक अमरजीत भगत व सीजीएमएससी के चेरमैन व लुण्ड्रा से विधायक डॉ. प्रितम राम कांग्रेस के ये तीनों ही प्रत्याशी 27 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे कोठीघर से अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सरगुजा जिले के यह तीनों सीट अम्बिकापुर, लुण्ड्रा व सीतापुर पिछले डेढ़ दशक से कांग्रेस के कजे में है। इन सीटों को प्रभाव अविभाजित सरगुजा के अलग-अलग सीटों पर दिखता है, यही कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इस नामांकन रैली में हिस्सा लेंगे साथ ही कलाकेन्द्र मैदान में उनकी आमसभा भी होगी। छाीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलेजा को भी इस नामांकन रैली व आमसभा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है, उनके भी आने की संभावना है।
सरगुजा जिले के तीनों ही सीट अम्बिकापुर, लुण्ड्रा व सीतापुर से कांग्रेस के प्रत्याशी टीएस सिंहदेव, डॉ प्रितम राम व अमरजीत भगत कल नामांकन दाखिल करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply