Breaking News

अंबिकापुर,@मिनिगोल्फ प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग से चार खिलाड़ी छाीसगढ़ टीम में शामिल

Share


अंबिकापुर, 26 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा 2023-24 का आयोजन 1 नवंबर 2023 से 03/11/2023 तक गोवा में होने वाला है। अब तक का सबसे बड़ा प्रतियोगिता भारत में आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी होगी?। जिसमें सरगुजा मिनी गोल्फ संघ से चार खिलाडिय़ों का चयन छाीसगढ़ टीम में हुआ जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सरगुजा मिनी गोल्फ संघ से आकाश दुबे, साकेत केडिया, शिवानी सोनी और प्रेरणा सिंह का चयन हुआ है। सरगुजा जिले में सर्व प्रथम मिनी गोल्फ का शुरूआत राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने किया था। मिनीगोल्फ खेल में सरगुजा के खिलाड़ी देश विदेश में सरगुजा का परचम लहरा रहें हैं। और आज स्वयं राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी व रेफरी के रुप में 37वीं राष्ट्रीय खेल गोवा में शामिल हो रहे हैं।राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह 27 अक्टूबर को सभी खिलाडिय़ों को लेकर रायपुर के लिए रवाना होंगे। और 28 अक्टूबर को गोवा के लिए छाीसगढ़ प्रदेश मिनीगोल्फ की टीम रवाना होगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply