Breaking News

अंबिकापुर@कीटनाशक सेवन कर महिला ने दी जान

Share

अंबिकापुर, 25 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेसा निवासी एक महिला ने अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर दी थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगोत्री कोरवा पति सुरेश कोरवा उम्र 24 वर्ष बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेसा की रहने वाली थी। वह 23 अक्टूबर को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए बगीचा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply