Breaking News

अंबिकापुर@व्यय प्रेक्षक वर्मा पहुंचे अम्बिकापुर, कलेक्टर एसपी ने किया स्वागत

Share


अंबिकापुर,22 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री विजय बहादुर वर्मा शनिवार को अम्बिकापुर पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने श्री वर्मा से सर्किट हाउस में मिलकर उनका स्वागत किया।
व्यय प्रेक्षक श्री वर्मा ने कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में रविवार को जिला कार्यालय परिसर में नवीन कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड यूनिट में स्थापित एमसीएमसी कक्ष, कंट्रोल रूम, व्यय शाखा सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया तथा निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष का अवलोकन कर नाम निर्देशन के लिए की गई जरूरी कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, जिला स्तरीय अधिकारी और निर्वाचन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply