Breaking News

लखनपुर @लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में 25 अक्टूबर को होगा रावण दहन

Share

लखनपुर , 21 अक्टूबर 2023 । स्टेट जमाने से चली आ रही परंपरा अनुसार अंबिकापुर के एक दिन बाद लखनपुर मे दशहरा का पर्व मनाने का रिवाज है। इसी परंपरा को कायम रखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखनपुर में दशहरा का पर्व को लेकर तैयारिया जोरो पर है। प्रतिदिन दुर्गा पंडालों में भजन कीर्तन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में 25 अक्टूबर की शाम 7 बजे रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। स्थानीय कलाकारों द्वारा लगभग 60 फीट ऊंचा रावण का निर्माण किया जा रहा।आयोजन समिति में कृपा शंकर गुप्ता ,नरेंद्र पांडे, राजेश अग्रवाल, सुरेश साहू, नव चेतन दुर्गा पूजा समिति एवं बाज़ार पारा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियो में जुटे हुए हैं। आतिशबाजी का व्यवस्था राहुल अग्रवाल के द्वारा संचालित किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply