अनोखी सोच संस्था द्वारा दुर्गा-पूजा महोत्सव दौरान किए जा रहे विविध आयोजन
अम्बिकापुर,21 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। अनोखी सोच संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा-पूजा महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तारत य में शनिवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें छाीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने बेहतरीन एवं आकर्षक नृत्य की प्रस्तुती देकर जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, भोजपुरी, कत्थक, हरियाणवी एवं बॉलीवुड के गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने काफी सोच-विचार के बाद 16 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए सुनिश्चित किया। निर्णायक मंडल में संगीता त्रिपाठी, चेतना जैन, चैती अग्रवाल, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रमाकांत राय ने महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी, भुनेश्वर साहू, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ल, संतोष साहू, भोला रक्सेल, अजय साहू, नीलेश साहू, खुशबू केरकेट्टा, बीगन साहू, वीरेन्द्र साहू, दीपक सराठे, रूपेश बेहरा, आकाश साहू, अंकुश साहू, बाबा सिंह, चंदन चौरसिया, मोनू साहू, चुनमुन, प्रदीप साहू, मुकेश मुंडा, रंजीत गुप्ता, रूपेश साहू, गुड्डू केरकेट्टा, अनुग्रह बघेल, रवि गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur