Breaking News

अम्बिकापुर,@सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को

Share

अम्बिकापुर,21 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। शतरंज संघ सरगुजा के द्वारा 26 अक्टूबर को सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम अंबिकापुर स्थित शतरंज भवन में प्रात: 9 बजे से किया गया है। इस प्रतियोगिता में केवल 15 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाएं ही भाग ले सकते हैं। यहां से जीतने वाले खिलाड़ी एक नवंबर से रायपुर में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इच्छुक खिलाड़ी सायं पांच बजे शतरंज भवन में आकर अपना प्रवेश शुल्क बी. मनियन मो.नं. 8319796028 या एसएम कुरैशी मो.नं. 7415457831 के पास जमा करके प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रवेश शुल्क 50 रुपये रखा गया है। शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने बताया शतरंज भवन में प्रतिदिन सायं पांच बजे से बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों से इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply