Breaking News

अंबिकापुर@ग्रुप डांस में 20 प्रतिभागी पहुंचे सेमीफाइनल में

Share


अंबिकापुर,20 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। अनोखी सोच संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में गुरुवार को ग्रुप डांस का आयोजन किया गया। जिसमें नागपुर, ओडि़शा जैसे अन्तर्राज्यीय प्रतिभागियों के अलावा रायपुर, बिलासपुर, कटघोरा, रायगढ़, कोरिया एवं सरगुजा जिले के प्रतिभागियों ने मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी। जजों द्वारा बड़ी मशक्क से 20 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया, जज के रूप में वर्नीता भसीन, निर्मला, अंजनी पांडेय एवं मिस्टर सिते हसन ने महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारती सोनवानी, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, मधु चौदहा, मंजूषा भगत, पूजा सोनी, दिनेश साहू, मनीष सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, विकास वर्मा, दिलीप भसीन, राकेश साहू उपस्थित रहे। जिनका संस्था के सदस्यों द्वारा यथोचित सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी,भुनेश्वर साहू, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ला, संतोष साहू, बनाफर केरकेट्टा, मोनू कुजूर, सत्यम साहू, बजरंग साहू, भक्कू मुंडा, राकेश मुंडा, अंकित केरकेट्टा, संदीप दास, प्रिंस सिंह, भोला सिंह, पंकज मुंडा, चांगुड़, सुधीर साहू, संदेश पासवान, राजा बाबू,अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply