सूचना तंत्र को मजबूत कर सघन निरीक्षण करने,संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश
अंबिकापुर,20 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने शुक्रवार को जिले में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों और फ्लाइंग स्म्ॉड टीम के प्रभारियों की बैठक लेकर सूचना तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच अभियान तेज करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पूरे जिले के फ्लाइंग स्म्ॉड दल के प्रभारी-कर्मचारी के साथ व्हीएसटी और व्हीव्हीटी टीम मौजूद रही। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। सघन अभियान के रूप में जांच करें। अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें जिससे एक भी संदिग्ध गतिविधि छूटने ना पाए। स्थानीय स्तर पर अपना सूचना तंत्र बनाए। राशि, सामग्री या कीमती वस्तुएं पकड़ने में तेजी के लिए नाकों पर आने जाने वाले हर वाहन की जांच करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि इमरजेंसी की स्थिति में किसी को कोई परेशानी ना हो। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए काम करें। निर्वाचन कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं फ्लाइंग स्म्ॉड दल, स्थैतिक निगरानी दल के प्रभारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur