
अंबिकापुर, 17 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में सोमवार की रात तीन चोरों ने जेवर दुकान के शटर का लॉक तोडक¸र लगभग 4 लाख का जेवरात पार कर दिया है। चोरी की पूरी घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
हरेराम सोनी बधियाचुआं का रहने वाला है। इसका गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में माधुरी ज्वेलर्स दुकान है। वह सोमवार की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह 6 बजे बलग के चाय दुकान संचालक ने हरेराम को मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया कि आपके दुकान का लॉक टूटा हुआ है। सूचना पर दुकान संचालक पहुंचकर देखा तो दुकान का लॉक टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने 2 सोने का लॉकेट, 4 किलो चांदी सहित अन्य जेवरात पार कर दिए हैं। कुल चोरी लगभग चार लाख से अधिक की बताई जा राही है। सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जॉन लकड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ममाले की जांच की। दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला की बाइक से तीन लोग रात 12.20 बजे दुकान के समीप पहुंचे। इधर-उधर देखकर दुकान के शटर का लॉक रॉड से तोडऩे का प्रयास करने लगे। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे वाहनों को देखकर चोर छिप जाते थे। 12.58 बजे लॉक तोडक¸र दुकान के अंदर घुस और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur