Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,16 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर स्थित हाई स्कूल के पास 13 अक्टूबर की शाम को विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुलदीप माझी पिता कुंवर माझी उम्र 34 वर्ष कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा परसापारा का रहने वाला था। वह 13 अक्टूबर को किसी काम से कमलेश्वरपुर बाइक से गया था। वहां से शाम को वापस घर लौट रहा था। रास्ते में हाई स्कूल के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 5456 के चलाने ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुलदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में कमलेश्वरपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply