अंबिकापुर, 15 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। वाहनों की चेकिंग के दौरान सीतापुर पुलिस ने ऑटो से डेढ़ किलो गांजा जत किया है। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सीतापुर पुलिस बिशुनपुर नाका के पास प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ग्राम मंगारी से सीतापुर की ओर आ रहे ऑटो को रोकर जांच की गई तो डेढ़ किलो गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर ऑटो चालक शोभित राम यादव ग्राम बनियापारा सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय, प्रधान आरक्षक. नंदकुमार प्रजापति,आरक्षक धनकेश्वर यादव, रामकुमार सिंह, पंकज देवांगन, शिवलाल सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur