Breaking News

अंबिकापुर@प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन

Share


अंबिकापुर,15 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चोपड़ापारा में चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन किया जा रहा है। ध्वनि और प्रकाश से सुसज्जित चैतन्य देवियों की झाँकी 16 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक प्रतिदिन संध्या 6.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक नगरवासियों के दर्शनार्थ रहेगी।
झांकी का मुख्य उद्देश्य राजयोग द्वारा जीवन के अनेक महत्वपूर्ण रहस्यों जैसे- जीवन में एकाग्रता, सुख, शांति प्राप्त करने की सहज विधि को स्पष्ट करना है। सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि नवरात्रि अर्थात् अपने अंदर की बुराईयों रूपी आसुरी प्रवृति को छोड़, नये संकल्प के साथ, नई शुरूआत के साथ जीवन में दिव्यता- पवित्रता का आह्नन कर, अपनी शक्तियों को जागृत करना ही सच्ची नवरात्रि मनाना है। साथ ही साथ आगे उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर 2023 से निःशुल्क सात दिवसीय तनावमुक्त राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समय प्रतिदिन एक घण्टे प्रातः 8 से 9 एवं संध्या 5.30 से 6.30 या 7.00 से 8.00 बजे, स्थान- नव विश्व भवन चोपड़ापारा में आयोजित किया गया है। शिविर में भाग लेने हेतु झाँकी के दौरान अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply