Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आने से युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,13 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। शहर के रिंग रोड में शुक्रवार की शाम को ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया।
अविनाश एक्का उम्र 18 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गहिला का रहने वाला था। वह अपने रिश्ते के भाई अपील तिग्गा के घर ग्राम सोनबरसा थाना दरिमा गया था। शुक्रवार को अविनाश व अपील बाइक से अपने दोस्त विनोद व मुकेश से मिलने आया था। चारों चौपाटी में खाना-पीना खाने के बाद शाम करीब 4 बजे रिंग रोड होते हुए मठपारा जा रहे थे। अविनाश व विनोद एक बाइक में थे। जैसे ही गांधी चौक से आगे रिंग रोड स्थित मुजूषा कंप्यूटर के पास पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएफ 5575 ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा अविनाश ट्रक के पहिए के नीचे आ गया इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि विनोद बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाकारी वाहन को जत कर ली है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply