- अपने निधि से बैकुंठपुर हाई स्कूल ग्राउंड में हाय मास्क लाइट लगवाया था विधायक ने, उसका भी उद्घाटन नहीं कर पाई विधायक।
- जिस दिन होना था भूमि पूजन उसी दिन लग गया आदर्श आचार संहिता।
- आचार संहिता लगते ही सारे तैयारीयों पर फिरा पानी।
- पता था कि आजकल में आचार संहिता लगना है फिर भी भूमि पूजन में देरी क्यों?
-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगनी है इसका अंदेशा पहले से ही लोगों को था 9 व 10 अक्टूबर इसकी संभावित तिथि निर्धारित की गई थी और अंततः 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लग गई पर कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा में आज भी सत्ता पक्ष के विधायक के समर्थक अपनी तैयारी को भुला नहीं पाए विधायक के प्रथम कार्यकाल का अंतिम भूमि पूजन भी करा पाने में चूक गए,बता दें की बैकुंठपुर विधायक ने आचार संहिता लगने के पूर्व कई उद्घाटन सहित कई भूमिपूजन करने की तैयारी में थीं और एकाएक आचार संहिता लग जाने के कारण सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई।वैसे आचार संहिता अक्टूबर प्रथम सप्ताह या द्वितीय सप्ताह में लगनी है जब यह तय था तब क्यों विधायक निश्चिंत थीं उद्घाटन भूमि पूजन को लेकर यह भी सोचने वाली बात है क्योंकि उन्हे भी एहसास था की किस दिन तक आचार संहिता प्रभावी हो जायेगी।
वैसे अब जब आचार संहिता लग गई वहीं जिस दिन आचार संहिता लागू हुई उसी दिन विधायक के कई कार्यक्रम तय थे जो नहीं हो सके जिसको लेकर विधायक समर्थकों के मन में काफी उदासी देखी जा रही है जो बता रही है की अंतिम समय में उनका उपलब्धियों को लेकर बखान का कार्यक्रम अधूरा रह जाना उन्हे खल रहा है। वैसे विधायक समर्थकों में से कुछ ने समय का पाबंद और दूरदर्शी खुद को साबित किया उन्होंने आचार संहिता लगने के पूर्व ही अपना तय कार्यक्रम संपन्न कराया जो देखा गया जिसमे पटना में नगर पंचायत की घोषणा को लेकर किया गया विधायक का सम्मान कार्यक्रम एक था। विधायक क्यों खुद ध्यान नहीं रख पाईं आचार संहिता के संदर्भ में वह क्यों सजग नहीं रह पाईं यह बड़ा सवाल है। वैसे कई उद्घाटन कई भूमिपूजन समय रहते किए जा सकते थे उपलब्धि बताई जा सकती थी जो आचार संहिता लगने की वजह से संभव नहीं हो सका जो मलाल विधायक को भी होगा यह तय है।
तैयारियों पर फिरा पानी,नहीं हो सका कई तय लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम
बैकुंठपुर विधायक का कई तय कार्यक्रम जो भूमिपूजन सहित लोकार्पण का कार्यक्रम था नहीं हो सका आचार संहिता लग गई यह देखा गया। कार्यक्रमों की तैयारी पूरी भी कर ली गई थी समर्थक उत्साहित भी थे लेकिन उन्हें भी आचार संहिता का अंदेशा अनुमान धोखा दे गया जिस वजह से उनकी तैयारी धरी की धरी रह गई।
रामानुज मिनी स्टेडियम में हाई मास्क लाइट का लोकार्पण कार्यक्रम भी संपन्न नहीं हो सका
रामानुज मिनी स्टेडियम जो जिला मुख्यालय का स्टेडियम है वहां लाखों की लागत से हाई मास्क लाइट लगाया गया था,यह कार्य विधायक ने अपनी निधि से स्वीकृत किया था और जो उनकी तरफ से जिला मुख्यालय सहित शहर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थी,वहीं इस उपलब्धि को शहर वासियों के समाने जताने के लिए बताने के लिए लोकार्पण कार्यक्रम भी तय किया गया था लेकिन आयोजकों को समर्थकों को विधायक के यह अंदेशा नहीं। था की आचार संहिता जल्द लग जायेगी जबकि लगातार यह सार्वजनिक रूप से अंदेशा लोग जाहिर कर रहे थे की आचार संहिता जल्द लगने वाली है उसके बावजूद समय पर लोकार्पण नही किया जा सका उपलब्धि नहीं। बताई जा सकी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur