लखनपुर,10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। अमृत महोत्सव में मोर माटी मोर देश कार्यक्रम के तहत लखनपुर विकासखंड के अलग-अलग स्कूलों से प्रधान पाठको और स्कुली बच्चों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से कलश यात्रा लेकर लॉक मुख्यालय पहुंचे जहां विकासखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कलश ग्रहण किया गया। लखनपुर विकासखंड के ग्राम गणेशपुर हाई स्कूल के प्रधान पाठक सुमेधा तिवारी ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि गांव के प्रत्येक घर से स्कूल के बच्चों के द्वारा घर के पवित्र स्थान की मिट्टी को स्कूल में लाया गया जहां उसे एकत्रित कर कलश में रखकर कलश यात्रा के माध्यम से शुद्ध मिट्टी के कलश को खंड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा ग्रहण किया गया गौरतलब है कि छाीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुके हैं। जिसे लेकर कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से लॉक मुख्यालय पहुंचा और खंड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कलश ग्रहण किया गया यह कलश यात्रा जिला से प्रदेश और प्रदेश से केंद्र में जाएगा। इस दौरान संकुल समन्वय का असमत अली, शिक्षिका विनीता साय सहित खंड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारी गण मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur