Breaking News

अंबिकापुर@शराब के नशे में कीटनाशक सेवन कर युवक ने दी जान

Share

अंबिकापुर,10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। जशपुर के बासाटोली में 8 अक्टूबर को शराब के नशे में युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इस इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रदीप उरांव उम्र 35 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम बासाटोली का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। 8 अक्टूबर को शराब के नशे में घर आया और सो गया। रात 11 बजे मां को बताया की कीटनाशक का सेवन कर लिया हूं। जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए जशपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply