Breaking News

अंबिकापुर@निर्मित भवन में मौसम वेधशाला स्थानांतरण की कवायद शुरू

Share


अंबिकापुर,10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। दरिमा हवाई पट्टी मार्ग पर ग्राम कतकालो में मौसम वेधशाला हेतु निर्मित भवन में मौसम कार्यालय अंबिकापुर के स्थानांतरण की कवायद तेज हो गई है। वर्ष 1982 में स्थानीय प्रशासन के अधीन मौसम वेधशाला को तात्कालिक कलेक्टर ने अंबिकापुर के विश्रामगृह में स्थानांतरित कर के विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय के अधीन केंद्रीय भारत मौसम विज्ञान विभाग को सौंपा था। वर्तमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन संचालित हो रहा है। एक लंबी अवधि तक विश्राम गृह में इसके संचालित रहने के बाद स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कतकालो में भूमि आबंटित करते हुए एक एकड़ का भूखंड मौसम परिसर हेतु प्रदान किया गया है। इस भूखंड पर अब केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के देख-रेख में मौसम कार्यालय हेतु सुरक्षित परिसर और सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
सोमवार, नौ अक्टूबर को मौसम कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एसके मंडल एवं एएम भट्ट मौसम विज्ञानी ‘बी’ के साथ प्रादेशिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार व सीपीडलूडी की टीम ने भवन और परिसर का विधिपूर्वक निरीक्षण किया। निरीक्षण में संतुष्टि के बाद विश्राम गृह में स्थापित मौसम उपकरणों को नवनिर्मित कार्यालय परिसर में स्थानांतरित की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपकरणों की स्थापना के साथ ही मौसम के प्रेक्षण और निगरानी की क्रियाएं शीघ्र ही नए भवन से प्रारंभ कर दी जाएंगी। कतकालो में मौसम विभाग के निजी परिसर में पर्यात जगह और भवन उपलध होने से निकट भविष्य में शीघ्र ही मौसम वेधशाला का उन्नयन संभव हो पाएगा। इसमें आरएसआरडलू. (रेडियो शोन्दे एवं रेडियो वेव) नामक इकाई की स्थापना की जाएगी। इससे सतही वायुमंडल के साथ-साथ ऊपरी वायुमंडल के भी मौसमी आंकड़े प्राप्त होंगे। इससे मौसम की भविष्यवाणी में सार्थक मदद मिलेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply