Breaking News

अंबिकापुर,@सरस्वती महाविद्यालय में रक्तदान के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम

Share


अंबिकापुर,10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)।सरस्वती महाविद्यालय में रक्तदान के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के रेडक्रास व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें जिला अस्पताल से आए चिकित्सक ने रक्तदान के परिप्रेक्ष्य में कहा कि रक्तदान करने वाले का स्वास्थ्य हमेशा बेहतर रहता है। रक्तदान किसी को गंभीर स्थिति से उबारने में मदद करता है। नई कोशिकाएं हमारे शरीर तंत्र को तरोताजा करती हैं। यह बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमारे शरीर को पुनर्जीवित करता है। एक रक्तदाता के रक्त से कम से कम तीन जरूरतमंदों को मदद मिलती है। रक्त बैंकों में आपूर्ति कम मांग अधिक रहती है, इसलिए सभी स्वस्थ्य लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। रक्तदाता के खून की जांच होते रहने से छोटी-बड़ी बीमारियों का ज्ञान होता है। इससे हमें आयरन, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल सहित कई प्रकार की जानकारियां मिल जाती हंै। मानव जीवन को बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें हर किसी को भागीदार होना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ऋषि सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जैकी प्रसाद, विभा दुबे, प्रीति शुक्ला, प्रवीण शर्मा, पूजा सिंह, ऋतु सिंह, सूरज कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply