अंबिकापुर,06 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। दशहरा महोत्सव हेतु सरगुजा सेवा समिति व नागरिक समिति की संयुक्त बैठक पीजी कॉलेज मैदान में हुई। बैठक में दशहरा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की गति देने के संदर्भ में चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि रावण के पुतला हेतु ढांचा तैयार है, वहीं मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का ढांचा शेष है। बाकी अंतिम रूप ढांचा तैयार होने के बाद दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान होने वाले रामचरित्र मानस, शैला नृत्य व अन्य कार्यक्रमों हेतु प्रभारी बनाए गए। इनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न होंगे। मंच व्यवस्था व अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, नागरिक समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, आलोक दुबे, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, करता राम गुप्ता, संजय मिाल, प्रवीण गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, सूर्य प्रकाश साहू, महेंद्र अग्रवाल, प्रयागराज साहू, शुभम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नीरज पांडेय, मधुसूदन प्रसाद शुक्ला, तपन अग्रवाल, आयुष पांडेय, दीपक ठाकुर, सुशील गोयल, शुभम गोयल, अनिल जायसवाल, आशीष मंगल, चंद्र प्रताप सिंह, वेदांत तिवारी, बजरंग जिंदल, शेखर सोनी, विक्की समद्दार, सर्वेश तिवारी, देवकी त्रिपाठी, किरण सोनी, राजन सोनी, ऋषभ गर्ग, दिव्यांश केसरी, मधु चौदहा, प्रियंका चौबे, संगीता सोनी, मंजूषा भगत, बबली नेताम, पूजा सोनी, पूनम सिंह, नीलम राजवाड़े, आकाश मंडल, राजेश राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur