अंबिकापुर,06 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरगा नवापारा में 4 अक्टूबर की रात को आपसी विवाद में पति ने पत्नी को हाथ-मुक्का व डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करमी उर्फ गुड्डी पति विजय सोनवानी उम्र 40 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरगा नावापारा की रहने वाली थी। 4 अक्टूबर की रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। गुस्से में आकर विजय ने हाथ-मुक्का व डंडे से पत्नी करमी की बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। 5 अक्टूबर की सुबह पड़ोसी पीतांबर ने घटना की जानकारी लुण्ड्रा थाने को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुण्ड्रा उप निरीक्षक सम्पत राम पोटाई, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक नामूल राम, महिला आरक्षक प्रेमा मरावी, अनिल बड़ा, टेबिल सिंह, जागेश्वर तिर्की, निरंजन बड़ा, अनिल मरावी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur