Breaking News

अंबिकापुर,@संतान की दीर्घायु,आरोग्य और सुखमयी जीवन के लिए माताओं ने जिवित्पुत्रिका व्रत कर की पूजा-अर्चना

Share


अंबिकापुर,06 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुखमयी जीवन के लिए माताओं ने जिवित्पुत्रिका व्रत कर पूजा-अर्चना की। जिवित्पुत्रिका व्रत हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इसे ही जिला मुख्यालय अंबिकापुर में मंदिरों के अलावा व्रतियों ने अपने-अपने घरों में जितिया डाली स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना किया। इस दौरान व्रति महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा। गुरूवार सप्तमी तिथि को नहाय खाय, शुक्रवार को अष्टमी तिथि को निर्जला उपवास एवं शनिवार को नवमी तिथि को पारण होगा। व्रति महिलाओं ने बताया कि वह पुत्र की दीर्घायु के लिए जितिया का व्रत रखी है और संतान की दीर्घायु के लिए ईश्वर की आराधना कर रही है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply