Breaking News

अंबिकापुर,@अपने कार्य पर वापस लौटे विश्वविद्यालय के अनियमित कर्मचारी

Share

अंबिकापुर,05 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय केअनियमित कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर बुधवार से अपने कार्य पर वापस लौट गए हैं। विवि के कुल सचिव ने कर्मचारियों को कार्य पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी किया था। अन्यथा कार्रवाई की बात कही थी।
कार्यभारित कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर ये 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में 10 साल से कलेक्टर दर पर अनियमित कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों को कार्यभारित करने का कार्य परिषद द्वारा निर्णय लिया गया था। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को कार्यभारित करने का आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं वेतन से अवैध रूप से इपीएफ राशि की वसूली के नाम से की जा रही कटौती से नाराज कर्मचारियों ने 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इनके हड़ताल पर चले जाने से विश्वविद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा था। विश्वविद्यालय के कुल सचिव विनोद एक्का ने 3 अक्टूबर को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर कार्य पर लौटने का निर्देश दिए थे। अन्यथा कार्रवाई की बात कही गई थी। इसके बाद अनियमित कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर अपने-अपने कार्य पर वापस लौट गए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply