अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर में उार क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 4 से 6 अक्टूबर तक चलेगा। मंगलवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार तिर्की एवं अध्यक्ष डॉ. एसके सिन्हा अधिष्ठाता राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय रहे। इस प्रतियोगिता में 8 कृषि महाविद्यालय के 215 बालक-बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल कबड्डी, खो-खो, बॉलीबॉल, टेबल टेनिस खेल एवं विभिन्न एथलेटिक्स का आयोजन होना है। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.वीके सिंह, डॉ. डीके गुप्ता अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय कोरिया, डॉ. पीएस राठिया अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. एके नायक, कृषि महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, टीम मैनेजर, निर्णायक टीम उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur