अंबिकापुर, 03 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। मंगलवार को अलसुबह पांच बजे केदारपुर चर्च रोड, गुदरी चौक विजय मार्ग के पास स्थित एसबीआई एटीएम के सामने गली में खड़ी अभिषेक दुबे की सफारी स्टोर्म वाहन में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी जैसे ही डॉयल 112 को मिली, टीम मौके पर पहुंची। यहां वाहन क्रमांक यूपी 65 ओपी 0786 में आग लगी थी। सूचना पर जिला अग्निशमन अधिकारी एसके कठुतिया के निर्देश पर दमकल वाहन क्रमांक सीजी 15 ए 9788 मय फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने के दौरान फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी, फायर चालक चन्द्र प्रताप सिंह, फायरमैन गौरव पाठक, शंकर लाल यादव, सुशील खलखो, रविन्द्र यादव सक्रिय रहे। बरसते पानी में वाहन में किन कारणों से आग लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसे शरारती तत्वों की करतूत से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur