अंबिकापुर, 03 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। संत गहिरा विश्वविद्यालय में पिछले 10 वर्षो से कार्य करते आ रहे अनियमित कर्मचारियों के द्वारा मंगलवार से कार्यभारित कर्मचारी घोषित किए जाने के मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिए जाने से विश्वविद्यालय का कामकाज ठप हो गया है। इन कर्मचारियों के समर्थन में कलेक्टर दर पर कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों भी इस हड़ताल में शामिल हो गए है।
छाीसगढ़ विश्वविद्यालय अनियमित कर्मचारी संघ का कहना है कि कर्मचारी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में 10 साल से अधिक समय से कलेक्टर दर पर कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों को कार्यभारित करने का कार्य परिषद द्वारा निर्णय लिया गया था। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को कार्यभारित करने का आदेश जारी नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन से अवैध रूप से इपीएफ राशि की वसूली के नाम से की जा रही कटौती के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। विश्वविद्यालय अंतर्गत 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं जो कलेक्टर दर पर नियुक्त हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur