अंबिकापुर, 03 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत एक नाबालिग का अपहरण किए जाने व उसके दुष्कर्म करने किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चांदो क्षेत्र निवासी एक नाबालिग के परिजन ने 12 अगस्त को थाने में शिकायत किया था कि 8 अगस्त से उसकी 17 वर्षीया पुत्री गायब है। आशंका जताई थी कि किसी के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है। पहले तो पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की सूचना दर्ज की थी। बाद में अपहरण का अपहरण का अपराध दर्ज किया। 19 अगस्त को पुलिस ने ग्राम चांदो से नाबालिग को बरामद कर लिया था। पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि उसे क्षेत्र के आरडियन लकड़ा, अमित तिर्की एवं फूलसाय के द्वारा जबरन अपहरण कर ले जाया गया था। आरडियन द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध दुष्कर्म सहित अपहरण का मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी आरडीएन लकड़ा को दोषी पाते हुए 3 वर्ष एक माह पांच दिन व आरोपी अमित तिर्की को एक वर्ष 5 माह, फूलसाय बेग को पांच माह सात दिन की सजा सुनाई गई है। पुलिस न्यायालय के आदेश का परिपालन करते हुए से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur