अंबिकापुर,01 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। खाट पर सो रहे एक युवक को सांप ने डंस लिया। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवलोचन पिता जगत सिंह उम्र 35 वर्ष सूरजपुर जिले के ग्राम जोबगा का रहने वाला था। वह 28 सितंबर की रात को खाना खाने के बाद घर में ही खाट पर सो रहा था। दूसरे दिन सुबह करीब 5 बजे उसके जांघ में कुछ काटने का एहसास हुआ। उठकर देखा तो बिस्तर में सांप था। वह घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur