Breaking News

अंबिकापुर,@उत्तरी छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की स्थिति

Share

अंबिकापुर,01 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में विकसित अवदाब के कारण पिछले दो दिनों से उत्तरी छत्तीसगढ़ सहित जिले में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी के अनुसार 3-4 अक्टूबर तक व्यापक वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में विकसित अवदाब रविवार को आगे बढ़ कर दक्षिण-पूर्वी झारखंड, इससे लगे गांगेय क्षेत्र और उत्तरी ओडि़सा पर प्रभावी है। इस अवदाब क्षेत्र के उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर झारखंड से होते हुए आगे बढऩे की संभावना है। इस सुस्पष्ट अवदाब के प्रभाव से झारखंड, बिहार, ओडि़सा सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ पर अनेक जगहों में व्यापक वर्षा की स्थिति बनी हुई है। 3 से 4 अक्टूबर तक यह स्थिति बनी रहेगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के लगभग सभी जिलों में सोमवार व मंगलवार को इसका विशेष प्रभाव रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी देखने को मिल सकती है।
मानसून की यह है स्थिति
मानसून के वापसी की सीमा इस समय गुलमर्ग, धर्मशाला, पंतनगर, इटावा, मोरेना, सवाई माधोपुर, जोधपुर और बाड़मेर से हो कर गुजर रही है। अगले एक दो दिनों में मानसून की उत्तर भारत के बड़े भूभाग जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड सहित गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश तक वापसी की अनुकूल परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply