Breaking News

अंबिकापुर,@पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,28 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर- सीतापुर मार्ग पर स्थित लालमाटी घाटी के पास बुधवार को पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसेस बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार वसीम पिता सलाउद्दिन इराकी उम्र 24 वर्ष अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रसुलपुर का रहने वाला था। वह बुधवार को लालमाटी की ओर बाइक से किसी काम से गया था। काम खत्म कर वहां से वापस लौट रहा था। तभी लालमाटी घाटी के पास पिकअप क्रमांक यूपी 64टी 3431 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे वसीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply