अंबिकापुर,27 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। आगामी छाीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए छाीसगढ़ से लगे झारखंड राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सरगुजा रेंज के आईजी अंतिक गर्ग की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें जिसमें छाीसगढ़ जिला बलरामपुर एवं झारखण्ड के पलामू रेंज, जिला लातेहार, गढ़वा एवं गुमला जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान आईजी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों, राज्यों के कौन से अनुविभाग, थाना की सीमा छाीसगढ़ राज्य के जिलों की सीमा से लगती है मैप के माध्यम से बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गई। पड़ोसी राज्य झारखण्ड के गढ़वा, लातेहार और गुमला क्षेत्रों के संबंध में कहा कि यहां नक्सल गतिविधियां होती रहती है जिसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। बलरामपुर के भूताही मोड़, बंदरचुआं, पुंदाग एवं सबाग कैम्प की स्थापना होने पर नक्सली गतिविधियों पर जिस प्रकार सफलतापूवर्क अंकुश लगाया गया उसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुढ़ापहाड़ जैसे पहुंचविहीन एवं अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस एवं सीआरपीएफ की उपस्थिति से क्षेत्र के लोगों में पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिसका फायदा हमें आगामी छाीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में मिलेगा। निश्चित तौर पर यह जिला बलरामपुर में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अपनी सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आईजी द्वारा झारखंड के पुलिस अधिकारियों से रीयल टाईम इन्फोरमेशन की शेयरिंग के सहयोग की अपेक्षा जाहिर की है। बैठक में राज कुमार लकड़ा आईजी पलामू रेंज, पंकज कुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक, पलामू रेंज सीआरपीएफ, डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज, अंजनी अंजन पुलिस अधीक्षक, जिला लातेहार, दीपक कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जिला गढ़वा, प्रमोद कुमार सिंह कमाण्डेंट 62 बटालियन सीआरपीएफ अम्बिकापुर, प्रशांत कुमार द्वितीय कमाण्ड अधिकारी 62 बटालियन अम्बिकापुर विवेकानन्द सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान जिला गढ़वा, अमरेन्द्र सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 172 वीं बटालियन सीआरपीएफ गढ़वा, मनीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान जिला गुमला, चंद्रेश सिंह ठाकुर अति. पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर, अभिषेक कुमार अति. पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर, नारद कुमार सूर्यवंशी अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज, थाना प्रभारी सामरीपाठ, कुसमी, चांदो, कोरंधा एवं राजपुर उपस्थित रहे।
प्रजेंटेशन के माध्यम से भौगोलिक स्थिति से कराया गया अवगत
पुलिस महानिरीक्षक पलामू रेंज राज कुमार लकड़ा द्वारा कहा गया कि आपने हमें झारखण्ड चुनाव में सहयोग किया है। हम भी सहयोग करेंगे पड़ोसी जिला बलरामपुर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराना है, चुनाव के दौरान किसी भी तरीके के नकारात्मक गतिविधियों को रोकने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने तथा आवश्यक जानकारी साझा करने हेतु कहा गया। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के संबंध में हम सभी एक दूसरे को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले की भौगोलिक स्थिति एवं नक्सल गतिविधियों व आगामी चुनावी रणनीति के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने तथा बूढापहाड़ के इलाके में नक्सल उन्मूलन की दिशा में और बेहतर कार्य करने एवं नक्सल इलाकों में पुलिस की गतिविधियां और बढ़ाने के संबंध में बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले की सीमाएं पड़ोसी राज्य उारप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं झारखण्ड से लगी हुई हैं इसलिए यहां शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur