Breaking News

अंबिकापुर,@जशपुर व सरगुजा इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला आज

Share


अंबिकापुर,26 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे स्व. एमएस सिंह देव स्मृति नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच सरगुजा पुलिस व जशपुर फुटबॉल टीम के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने प्रथम हाफ में बेहतर ताल मेल के साथ खेलते हुए एक दूसरे के गोल पर लगातार हमला करते रहे। जशपुर की टीम ने 1 गोल कर 1-0 गोल से बढ़त बना ली। इसके ठीक 5 मिनट बाद सरगुजा पुलिस की टीम ने अपनी टीम की ओर से 1 गोल कर मैच को 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया पर सफल नहीं हुए और मैच का परिणाम ट्राईबे्रकर से किया गया। जिसमे जशपुर की टीम ने सरगुजा पुलिस को 5-4 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गया। प्रतियोगिता के तहत फाइनल मुकाबला बुधवार को जशपुर व सरगुजा इलेवन के बीच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री टीएस ङ्क्षसहदेव होंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply