Breaking News

अंबिकापुर,@ग्रामीण पर मधुमक्यिों ने किया हमला,इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में 22 सितंबर की शाम को एक ग्रामीण पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। ग्रामीण घर से कुछ ही दूरी पर मक्के की खेत में घेरावा कर रहा था। मधुमक्खियों के हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कालीचरण पिता उम्र 60 वर्ष बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी का रहने वाला था। वह 22 सितंबर को घर से कुछ दूरी पर मक्के के खेत में घेरावा कर रहा था। तभी अचानक मधुमक्यिों ने उसपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे उठाकर घर लाए और इलाज के लिए कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply