Breaking News

अंबिकापुर,@जेवर चमकाने के नाम पर महिला का सोने का मंगलसूत्र व दो नग अंगूठी ले उड़े दो ठग

Share


अंबिकापुर, 23 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। जेवर चमकाने के नाम पर दो ठगों ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के संजय पार्क के पास एक महिला का सोने का मंगल सूत्र व दो नक अंगूठी ठग कर फरार हो गए। पीडि़ता ने परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अमिता दुबे पति शैलेन्द्र दुबे कोतवाली थाना क्षेत्र के चोरक कच्छार स्थित संजय पार्क के सामने की रहने वाली है। वह शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर में थी। घर में काम चल रहा था। तभी दो अज्ञात व्यक्ति इसके घर पहुंचे और अपने आप को उजाला कंपनी का कर्मचारी बताया। दोनों ने कहा कि हमलोग उजाला कंपनी से आए हैं और बर्तन, व सोने चांदी का सामान सफाई करने वाला केमिकल बेच रहे हैं। महिला इनके बातों में आ गई। दोनों युवकों ने महिला का विश्वास जीतने के लिए पहले बर्तन सफाई कर दिया। इसके बाद चांदी का सामान सफाई कर वापस कर दिया। महिला दोनों व्यक्ति के झांसे में आकर अपना सोने का मंगल सूत्र व दो नग अंगूठी सफाई करने के लिए दी। इस दौरान बातों में भ्रमित कर दोनों व्यक्ति ने पानी में केमिकल डाला और केमिकल सहित बर्तन को वापस कर बोला की कुछ देर बाद अपना मंगलसूत्र व अंगूठी निकाल लेने। इसके बाद दोनों व्यक्ति वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद जब महिला बर्तन से जेवरात निकालने लगी तो उसमें कुछ नहीं था। बर्तन में जेवरात नहीं पाए जाने पर महिला के होश उड़ गए। उसे समझने में तकनिक भी देर नहीं हुई और घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद महिला ताकाल परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलसूत्र व 2 नग अंगूठी का किमत लगभग दो से ढ़ाई लाख रुपए बताई जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply