Breaking News

अंबिकापुर@फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर.22 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने दरिमा चौक के समीप से एक लक्जरी कार से ८५ किलो ५१० ग्राम गांजा जब्त किया था। वहीं तस्तर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए थे। तस्करों के फरार हो जाने के बाद पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। 

आरोपियों को पकडऩे के लिए एसपी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम ने संदिग्ध की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम टिकेश्वर यादव पिता चक्रधर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ का होना बताया जो आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया।  जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं दूसरे आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। निरीक्षक अर्जुन यादव, सहायक उप निरीक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक जयदीप सिंह, जितेश साहू, सुयश  पैकरा, रुपह महंत, इदरीश खान, कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े, रमेश राजवाड़े शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply