अंबिकापुर.22 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। नेशनल हाइवे अंबिकापुर-बनारास मार्ग पर स्थित ग्राम गोंदा व दुरती के बीच मोड़ के शुक्रवार की दोपहर करीब १२.३० बजे कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ जाकर टकरा गई। दुर्घटना इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचाना पर पहुंची प्रतापपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया गया। मृतक दोनों आपस में दोस्त थे और एक ही गांव के थे। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं।
जानकारी के अनुसार फुलेश्वर राजवाड़े उम्र 21 वर्ष व रामकुमार रजक उम्र 18 वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदा के रहने वाले थे। दोनों दोस्त थे और शुक्रवार को कार से जरही गए थे। वहां से काम निपट कर दोनों वापस घर लौट रहे थे। दोपहर करीब १२.३० बजे नेशनल हइवे अंबिकापुर-बनारास मार्ग पर स्थित गोंदा व दुरती के बीच बांस बाड़ी मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़ जा टकराई। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और शव वाहन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रतापपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
भीषण सडक़ हादसे में कार के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं दोनों युवकों की लाश वाहन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची प्रतापपुर पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को वाहन से बाहर निकलवाई और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बनाया जा रहा है। कार की गति तेज होने के कारण सडक़ पर गढ़े से बचाने के लिए वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पेड़ से जाकर टकरा गई।
मृतक एक ही गांव के थे दोनों
मृतक फुलेश्वर राजवाड़े और रामकुमार रजक दोनों ग्राम गोंदा के ही थे और दोनों आपस में दोस्त थे। हादसे में दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजन सदमे में हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur