Breaking News

अंबिकापुर@भाई के साथ चटाई पर सोए 8 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत

Share

अंबिकापुर.21 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। खेत में काम कर पिता बुधवार की रात घर लौटा तो इसके दोनों बेटे कमरे में जमीन में सोए थे। जिस कमरे में दोनों बेटे सोए थे उसी कमरे में सांप था। यह देख पिता डर गया। दोनों बेटों को उठाकर पूछताछ की लेकिन एक बेटा बातचीत नहीं कर रहा था। सांप द्वारा डसने की आशंका पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अजय पिता बिनू उम्र ८ वर्ष रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदूर का रहने वाला था। उसका पिता मजदूरी करने गया था। बुधवार की रात को जब पिता मजदूरी कर घर लौटा तो कमरे में चटाई पर दोनों बेटे अजय व संजय सोए थे। जिस कमरे में सोए थे उसी कमरे में सांप भी था। यह देख पिता के होश उड़ गए। पिता ने संजय को उठाया तो वह उठ गया और बातचीत कर रहा था, लेकिन अजय नहीं उठा और न ही बातचीत की। सांप के डसने की आशंका पर उसे इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply