Breaking News

अंबिकापुर@जमीन पर सो रहे युवक को सांप ने डसा,मौत

Share

अंबिकापुर.21 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। जमीन पर सोने के दौरान एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजीत पिता रोन्दा दास उम्र ३० वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का रहने वाला था। वह १५  सितंबर की रात को पत्नी व बच्चे के साथ जमीन में सोया था। रात को उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए राजपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply