Breaking News

अंबिकापुर@पिता ने लगाया ब्रेक तो बाइक से गिर गई मासूम बेटी,मौत

Share

अ΄बिकापुर,21 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। पिता के साथ बाइक से घर आ रही तीन वर्षीय मासूम बालिका सडक़ पर गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंशिका तिर्की पिता अनुरंजन तिर्की उम्र ३ वर्ष बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव डांड की रहने वाली थी। वह बुधवार को अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। रास्ते में वनवासी स्कूल के पास बाइक के सामने एक ट्रैक्टर आ गया। बचने के चक्कर में पिता ने ब्रेक लगाया तो आगे बैठी बालिका सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बगीचा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply