Breaking News

अंबिकापुर,@जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या का आमसभा की बैठक आज

Share

अंबिकापुर,20 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, अम्बिकापुर की 68 वीं वार्षिक साधारण आमसभा की बैठक 21 सितंबर को 12 बजे से बैंक के प्रधान कार्यालय
के सभाकक्ष में आहुत की गई है। बैंक के विाीय वर्ष 2022-23 के अंकेक्षित विाीय पत्रक, लाभ-हानि, अनुमानित आय-व्यय बजट एवं आगामी विाीय वर्ष एवं प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें बैंक से सम्बद्ध सहकारी समितियों के सम्मानीय अंशधारी सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। निर्धारित समय में गणपूर्ति के अभाव में बैठक स्थगित कर उसी स्थान पर आधे घंटे के बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की होगी। उक्त जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सह केन्द्रीय बैंक ने दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply