भारत सिंह सिसोदिया के प्रयास से महामाया पहाड़ अब हाथी पखना गणपति धाम के नाम से जाना जायेगा…

अंबिकापुर,19 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा महामाया पहाड़ स्थित गणपति धाम हाथी पखना में भगवान गणेश के प्रतिमा की स्थापना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा, बाजे गाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग महाआरती में शामिल हुए और बिघ्नहर्ता, रिद्धि सिद्धि के दाता, बुद्धि ज्ञान के कारक भगवान गणेश से आशीर्वाद प्राप्त किए। गणपति स्थापना समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पुराने समय से यह जगह प्रभु राम के वन गमन पथ का हिस्सा रहा है, तथा इसी जगह पर प्रभु राम ने गणेश का आह्वान किया था तब से ऑक्सीजन पार्क स्थित हाथी पखना गणपति धाम आस्था का केंद्र है। समिति के अध्यक्ष गोल्डी बिहाडे ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए इस जगह में भगवान गणेश की प्रतिमा और आने वाले दिनों में मंदिर की स्थापना से समस्त जन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि लोगों में उत्साह है महा आरती में बहुत दूर-दूर से लोग शामिल हुए, महा आरती के पश्चात भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष की भांति शहर के कई जगहों पर गणेश पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां गणेश प्रतिमा लाए गए हैं और विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर के उन्हें स्थापित किया गया है।गणपति धाम में महा आरती के अवसर पर अखिलेश सोनी, अंबिकेश केशरी, मनीष सिंह, हरपाल भामरा, सुधीर सिंह, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, निलेश सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, आलोक सिंह सुधाकर सिंह, शैलेश सिंह, रूपेश दुबे, राजेश अग्रवाल, विजय सोनी, राजेश सिंह, जन्मेजय मिश्रा, विनोद हर्ष, विवेक दुबे, नरेंद्र सिंह टुटेजा, आकाश गुप्ता, संतोष दास, दितेश रॉय, रोचक गुप्ता, मंजूषा भगत, संध्या रवानी, मधु चौदाहा, शुभांगी बिहाडे, कल्पना मिश्रा, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अंजनी दुबे , अनीश सिंह, शरद सिन्हा, नीरज पांडे, अमोघ कश्यप, धीरज सिंह, गोलू यादव, विवेक सिंह सिकरवार, अजय सिंह, आर के शुक्ला, अंशुल श्रीवास्तव नितिन गुप्ता, दिवस दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय सिंह, सुनीत मिश्रा, संजय त्रिपाठी, मनोज कंसारी, निशांत सिंह गोल्डी, प्रिंस चौबे, मनीष दुबे, मिथुन सिंह, काशी केसरी, अपृत यादव, हिमांशु, सतीश गुप्ता, रिंकू, वीरेंद्र कुमार शर्मा, आयुष अग्रवाल, अंशुमल गर्ग , किशोर सिंह बघेल, दीपक गोस्वामी, आशीष अग्रवाल, रजत पांडे, अंजनैय शुक्ला, भोलू सिंह सेंगर, निक्कू सिंह, गौरव राठौर, रवजोत सिंह, प्रिया सिंह, विनल गुप्ता, जितेंद्र सोनी, रणविजय सिंह, रौनी मिश्रा, वीर सोनी, दिव्यांशु केशरी, दीपक यादव, अनुराग शुक्ला, अविनाश मंडल, सिद्धार्थ मिश्रा, सर्वेश तिवारी, चंदन शुक्ला, संदीप यादव मैगो, त्रिलोचन राजवाड़े, भवरंजन, हर्ष जयसवाल, रोहित कुशवाहा, फुलचंद, दीपेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
घरों व आकर्षक पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता

गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खास उत्साह रहता है। लगभग 15 दिन पूर्व से ही शहर के जगह-जगह आकर्षक पंडाल निर्माण की तैयारी समिति द्वारा शुरू करा दी गई थी। मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सजे-धजे आकर्षक पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लंबोदर की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही शहर में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में भी छोटे-बड़े पंडाल सजाकर विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है। शहर के प्रमुख व्यवसायिक मार्गों में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं साथ ही विद्युत झालरों से सजावट भी की गई है। शहर के लगभग हर मोहल्ले में एक दो स्थान पर आकर्षक पंडाल तैयार कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों में भी विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना को लेकर उल्लास व भक्ति का वातावरण बना हुआ है। शहर के जयस्तंभ चौक, सदर रोड, देवीगंज रोड, ब्रह्म रोड, चांदनी चौक मायापुर, चर्च रोड केदारपुर, र्दीपारा, महाराजा गली में स्थापित प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। जो कि बड़े ही आकर्षक तरीके से पंडाल का निर्माण कराया गया है। पूजा समितियों द्वारा गणेश उत्सव को लेकर लगभग 15 दिन पूर्व से तैयारी चल रही थी। इसके बावजूद भी तैयारी का सिलसिला पूजा के क्रम तक चलता रहा। शहर के अधिकांश पंडालों में पूजा का दौर देर शाम तक चलता रहा। पूजा के बाद भगवान गणेश का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जो देर रात तक चलता रहा। गणेश उत्सव का उत्साह पूरे दस दिनों तक चलेगा। जगह-जगह पूजा समिति द्वारा धार्मिक आयोजन किए गए हैं। भजन संध्या का आयोजन भी एक-दो दिन के भीतर शुरू हो जाएगा। कई चर्चित भजन मंडलियां व आर्केस्टा गु्रप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं पूरे दस दिनों तक शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur