Breaking News

अम्बिकापुर@ओजोन परत के बचाव हेतु होली क्रॉस वीमैंस कॉलेज की भूगोल की छात्राओं ने लगाई गुहार

Share


अम्बिकापुर , 17 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। विश्व ओजोन दिवस पर होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग की छात्राओं ने एक रैली के माध्यम से ओजोन बचाओ पृथ्वी बचाओ जैसे नारे लगाकर महाविद्यालय से लेकर शहर तक जाकर रैली के माध्यम से गुहार लगाई, बीए द्वितीय वर्ष की सिद्धि प्रजापति ने ओजोन दिवस मनाए जाने की वजह और ओजोन परत की महाा पर छात्राओं के बीच जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय परिसर व उसके बाहर जाकर इन नवयुवतियों की आवाज गूंज रही थी ,क्योंकि इनका उद्देश्य कुछ पाना नही बालिक लोगों को जगाना था। भूगोल विभाग की पी.जी.और यू.जी.की छात्राओं ने इस रैली की रूपरेखा तैयार की । विभागाध्यक्ष डॉक्टर सीमा मिश्रा और सा.प्रा.सुश्री मनीषा राजवाड़े के निर्देशन में तथा सा.प्रा.राजनीति शास्त्र रीतू दास के सहयोग से एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डा.सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन व संरक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, भूगोल के अलावा दूसरे विषय की छात्राओं की स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में सहभागिता इस कार्यक्रम का आकर्षण रही।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply