Breaking News

अंबिकापुर,@3 सप्ताह पूर्व छात्रावास से घर आई बालिका ने फांसी लगाकर दी जान

Share

अंबिकापुर,13 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। 3 सप्ताह पूर्व छात्रावास से घर आई बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालिका 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह घर आने के बाद पुन: छात्रावास नहीं जाना चाह रही थी। जानकारी के अनुसार छाया कुजूर पिता जगन राम उम्र 11 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकप्रकाशपुर की रहने वाली थी। वह कन्या शिक्षा परिसर अंबिकापुर में रहकर कक्षा 6 में पढ़ाई करती थी। वह 3 सप्ताह पूर्व छात्रावास से घर गई थी। इसके बाद वह छात्रावास जाना नहीं चाह रही थी। पिरिजन द्वारा काफी समझाने के बाद भी जब वह हॉस्टल जाने से इंकार कर दी तो छात्रा के पिता ने 11 सितंबर को उसका टीसी लेने गया था। पर स्कूल के प्राचार्य को नहीं रहने के कारण टीसी नहीं मिला। इसके बाद पिता पुन: घर आकर अपनी बेटी को हॉस्टल में जाकर पढ़ाई करने के लिए समझाया। पिता के समझाने के बाद वह मान गई। मंगलवार को छात्रा का भाई आकाश उसे हॉस्टल छोडऩे गया था। वह छोडक¸र घर आया ही था कि हॉस्टल अधीक्षक ने फोन कर कहा कि जब यह यहां रहकर पढ़ाई नहीं करना चाहती है तो इसे क्यों लाए हो। उसे वापस ले जाओ। इसके बाद उसका भाई पुन: हॉस्टल जाकर उसे घर लाया और काम करने चला गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply