Breaking News

अंबिकापुर@भैंस से बचने के चक्कर में भाग रही महिला कुएं में गिरी,मौत

Share

अंबिकापुर,13 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। मवेशी चराने के दौरान महिला पर अचानक एक भैंस ने हमला कर दिया। महिला बचने के लिए भागने लगी तभी वह पास के कुएं में गिर गई। जानकारी मिलने पर परिजन ने देखा तो उसे कुएं से बाहर निकाल कर इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीता सिदार पति पोलेश्वर सिदार उम्र 23 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी की रहने वाली थी। वह 12 सितंबर की सुबह घर से कुछ दूरी पर भैंस चरा रही थी। तभी भैंस विदक गया और महिला पर हमला कर दिया। महिला भैंस से बचने के लिए भागने लगी। भागने के दौरान महिला कुएं में गिर गई। परिजन ने देखा तो उसे कुएं से निकाल कर इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply