Breaking News

अंबिकापुर@राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सरगुजा जोन के प्रतिभागियों का बेहतर प्रदर्शन

Share


अंबिकापुर,13 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 तृतीय अंडर-19 बालक वॉटर पोलो जिला प्रशासन स्कूल शिक्षा विभाग जिला कोरबा द्वारा कोरबा के तरणताल में 10 से 13 सितंबर तक आयोजित की गई। जिसमें सरगुजा जोन के टीम कप्तान अभिजीत राज सोनी के नेतृत्व में कांस्य पदक जीतकर पुरे सरगुजा संभाग का नाम रोशन किया। टीम में कुल 13 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। गोल कीपर निखलेश कंवर, उप कप्तान गोलू राजवाड़े, पंकज, लक्की, विवेक राजवाड़े, विकास राजवाड़े, दिनश राजवाड़े, अम्बिकापुर कोच विशाल मंडल के मार्गदर्शन में सरगुजा जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन शिक्षा विभाग छाीसगढ़ ने सभी विजेता व शामिल हुए खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किए सफल आयोजन हेतु समस्त कर्मचारियों, टीम कोच, लीडर सहित सभी को धनयवाद दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply