Breaking News

अंबिकापुर,@कैडेट्सों ने मतदाता जागरुकता रैली निकालकर किया जागरुक

Share

अंबिकापुर,12 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय अंबिकापुर के कैडेट्स द्वारा 11 सितंबर को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें जिला प्रशासन से स्वीप कार्यक्रम के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए और रैली के माध्यम से सभी लोगों को मतदान देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही ऐसे छात्र या छात्राएं या अन्य शहरवासी जिन्होंने मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाया है और उनकी उम्र मतदान करने योग्य हो गई है तो ऐसे सभी लोगों के लिए मतदाता परिचय पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई रैली में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रिजवान उल्ला ने भी सहभागिता की और एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply