Breaking News

मनेंद्रगढ़@प्रशासन और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की नजर में सब कुछ वैध,पर जनता व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ नजर में सब कुछ अवैध कैसे?

Share

मुख्य अवैध शराब,जुआ,सट्टा एवं पत्रकारों से सम्बंधित विषय पर पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन:आनंद शर्मा
मनेंद्रगढ़,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना)।
वर्तमान सत्ता को 5 साल होने को है और फिर से विधानसभा चुनाव सामने है पर इतने समय में क्षेत्र में प्रशासनिक अमलने क्या किया और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में क्या-क्या करवाया यह किसी से छुपी नहीं है, यदि बात की जाए अवैध कारोबार की तो प्रशासनिक व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की नजर में वैध था या कहे तो अवैध कारोबार नहीं हो रहा था, पर जनता पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ जाने की पत्रकारों की नजर में इस क्षेत्र में अवैध कारोबार ही सिर्फ संचालित हो रहे थे, जिसे खुला संरक्षण भी मिला था। अवैध कारोबार को लेकर हमेशा ही जिला अखबारों के सुर्खियों में रहा फिर भी अंकुश लगाने की जहमत वर्तमान सरकार व उनकी प्रशासन ने नहीं उठाई, अब अंतिम समय में कढ़ाई करने का प्रयास हो रहा है। यदि कहां जाए तो अवैध कारोबार धडल से संचालित हो रहा था और प्रशासन व निर्वाचित जनप्रतिनिधि मुख्य दर्शक बने हुए थे या कहा जाए तो सब कुछ उनके नजर के सामने हो रहा था पर यह धृतराष्ट्र बनकर बैठे हुए थे।
जिसे लेकर पुलिस महानिरीक्षक अंकित कुमार गर्ग से मुलाकात कर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला एमसीबी के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में बीते दो से तीन माह में जुआ, सट्टा और होटलों में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, कृपया इस पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाये।और अवैध कारोबार के संबंध में किसी भी पत्रकार के द्वारा खबर प्रकाशित किया जाता है तो उसके खिलाफ अवैध कारोबारी के द्वारा थाना में व उच्च अधिकारी के पास झूठी शिकायत किया जाता है या फिर करवाया जाता है, कृपया पत्रकार के खिलाफ हुई किसी भी प्रकार की शिकायत की जांच कर ही कार्य किया जाये। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि मनेन्द्रगढ़ शहर छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश से लगा हुआ है, जिस कारण मध्यप्रदेश की शराब मनेन्द्रगढ़ सहित आस-पास खपाई जा रही है। इसपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्ण रूप से रोक लगाई जाये। और मनेन्द्रगढ़ थाने में मुसाफरी दर्ज किया जाये, क्योंकि मनेन्द्रगढ़ शहर मध्य प्रदेश से लगा हुआ है श्री शर्मा ने कहा कि मनेन्द्रगढ़ शहर की दुकान आधी रात तक खुली रहती है, जिस कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कृपया दुकान को 10 बजे तक बन्द करवाने की कृपा करें। एमसीबी जिला के थाना, चौकी में पुलिस के द्वारा किये गये कार्यवाही की जानकारी व प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं किया जाता है, कृपया सभी थाना प्रभारी से प्रेस विज्ञप्ति जारी कराया जाये ताकि पत्रकारों को खबर प्रकाशित करने में आसानी हो सके।
फोटो 07


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply