Breaking News

एमसीबी/केल्हारी@जनपद अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ ने अपने कर्मचारी को नहीं किया था उसकी मजदूरी का भुगतान,मजदूर बैठा था भूख हड़ताल पर

Share


2023 गोगपा विधानसभा प्रत्याशी ने आवेदक को समझाइश देकर कराया भूख हड़ताल समाप्त
एमसीबी/केल्हारी, 09 सितम्बर 2023 (घटती घटना)। मनेद्रगढ़ जनपद अध्यक्ष पर अपनी मजदूरी भुगतान नहीं करने का आरोप लगाकर एक युवक कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था और उसके बाद भी उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था न सत्ता पक्ष न प्रमुख विपक्षी दल जिसके बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवक के समर्थन में सामने आई और उसने युवक को फल खिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया और सत्ता पक्ष और क्षेत्रीय विधायक पर जमकर आरोप भी लगाया, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से आगामी विधानसभा चुनाव में भरतपुर सोनहत क्षेत्र से प्रत्याशी साथ ही नेता श्याम सिंह मरकाम ने युवक को आश्वस्त किया की वह भूख हड़ताल समाप्त करे पार्टी उसके साथ है, बीते 2 सितंबर को सुबह 10.00 बजे से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठे युवक केल्हारी डोडकी तिराहा में भूख हड़ताल पर बैठे थे, शासन प्रशासन नहीं दे रहा था ध्यान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 2023 के प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने भूख हड़ताल बैठे युवक को समझाया की वर्तमान सरकार गूंगी बहरी है, यह आदिवासियों की नहीं सुनती अपने कुछ पदाधिकारी और करोड़पतियों का ही भला सोचते हैं सत्ता पक्ष के लोग, उन्होंने अनशन पर बैठे युवक को समझाया की भूख हड़ताल पर अपनी जान गवा दोगे शासन प्रशासन का कुछ नहीं जाएगा, अपना परिवार देखो आने वाले समय में हम आपके लिए श्रम विभाग से लेकर न्यायालय तक जाकर आपको न्याय दिलाएंगे।
3 महीने से अपने मजदूरी को लेकर लगातार दफ्तरों आवेदन को लेकर जिला कार्यालय से श्रम विभाग तक न्याय के लिए भटक रहे युवक को न्याय नहीं मिला, यहां तक एसडीएम को सूचना देकर भूख हड़ताल पर बैठे युवक की प्रशासन ने भी सुध नहीं ली यह श्याम सिंह मरकाम ने आरोप लगाया, एक महीने से आवेदन दिया गया उन्होंने बताया की आज मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिल रही है की एसडीएम ने कहा शासकीय कार्य तो है नहीं जिस पर मैं कुछ करूं प्राइवेट काम का पेमेंट है आप श्रम विभाग में आवेदन दें, श्याम सिंह मरकाम ने कहा जब आपको मालूम है आवेदक भूख हड़ताल पर बैठने वाला है एक माह पहले आवेदन दिया गया है। आवेदक को भूख हड़ताल बैठने से रोकना चाहिए था जो आवेदन दिया है उसे एक सूचना पत्र दे देते तो अवेदक हड़ताल पर नहीं बैठता, राजस्व विभाग एसडीएम के कार्यप्रणाली पर भी उठता है सवाल, इसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दिनांक 14 सितंबर सितंबर 2023 को मेरी उपस्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी केल्हारी राजस्व विभाग एसडीएम कार्यालय का विरोध प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी यह श्याम सिंह मरकाम ने चेतावनी दी है, भूख हड़ताल के पक्ष में ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का झंडा हाथ में लिया, श्याम सिंह मरकाम ने कहा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी को डेढ़ लाख स्वेच्छानुदान,4 दिनो भूख प्यासा अपने रू 36000 रुपए को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा है एक युवक क्या विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरों गरीब पर दया नहीं आ रही है। स्वेच्छानुदान 36000 रुपए श्याम सुंदर सिंह को देना चाहिए था उन्हे यह भी उन्होंने कहा। जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न देकर स्वेच्छानुदान की राशि विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविप्रताप सिंह की पत्नी दुर्गा सिंह को डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वेच्छानुदान से दी है। इसके अलावा विधायक ने अपने मीडिया प्रतिनिधि प्रेमसागर तिवारी को भी स्वेच्छानुदान की राशि 20 हजार रुपये दी है। इतना ही नहीं विधायक ने अपने ड्राइवर जावेद को भी स्वेच्छानुदान राशि से 50 हजार रुपये दिया है। वही विधायक के खास प्रदीप साहू की बेटी सोनाली साहू को भी एक लाख रुपये दिए है। विधायक ने अपने समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के परिजनों को स्वेच्छानुदान से राशि देकर उपकृत किया है। विधायक के गरीब लोगों को देने के लिए पैसा नहीं है। विधायक तो रेस्ट हाउस में भी कब्जा किए बैठे हैं ज्यादा नहीं तीन महीना और कजा कर ले आने वाले समय में स्वेच्छानुदान राशि लखपति करोड़पति को दिया है वह लोग ही वोट देकर जीत दिलाएंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply